मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सीता हरण और जटायु वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। साधु का वेश धारण कर रावण ने छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लिया। उनकी पुकार सुनकर पक्षीराज जटायु रावण से भिड़ गए, लेकिन रावण ने उन्हें घायल कर दिया। माता सीता की खोज में पहुंचे भगवान श्रीराम को जटायु ने सीता हरण की जानकारी दी और प्राण त्याग दिए। भगवान श्रीराम ने जटायु का पिता के समान अंतिम संस्कार किया। इससे पूर्व सपा नेता किशोर वाल्मीकि, पूर्व सभासद पति जय नारायण शर्मा और देवेंद्र शर्मा ने भगवान श्रीराम का तिलक किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: ब्रजघाट तीर्थनगरी में भेष बदल कर सीता का अपहरण कर ले गया रावण कार्यक्रम में अखिल विद्या सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने अगले वर्ष से भगवान श्रीरा...