मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: मेरठ। राज राजेश्वरी मंडप सम्राट पैलेस कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को समापन हो गया। बाल कथाव्यास पंडित अंश वशिष्ठ के सानिध्य में पूर्णाहुति यज्ञ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण कर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित की। परिवार, समाज और समस्त विश्व के कल्याण की कामना की। पंडित अंश वशिष्ठ ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में भक्ति, ज्ञान, संस्कार और सदाचार का संचार होता है। कथा के बाद होने वाला पूर्णाहुति यज्ञ कथा के संकल्प की पूर्णता और भगवान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यज्ञ का मूल भाव केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें त्याग, सेवा, समर्पण और लोककल्याण की भावना निहित है। सनातन धर्म में कलश को मंगल, समृद्धि, पवित्रता और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। कलश में...