मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: आईआईए भवन, मोहकमपुर फेस प्रथम में मंगलवार को श्रम विभाग एवं कारखाना विभाग से संबंधित नये नियमों को लेकर बैठक हुई। इसमें श्रम विभाग एवं कारखाना विभाग के अधिकारियों ने नए नियमों के बारे में जानकारी दी। उद्यमियों के सवालों के जवाब भी दिए। मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा, उप निदेशक कारखाना रविन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि सहायक श्रमायुक्त अवधेश सिंह, श्रम निरीक्षक रघुवर यादव, विनय दुबे, शशिकान्त पाण्डेय, सुनील कुमार, सहायक निदेशक कारखाना रवि प्रकाश व सहायक निदेशक कारखाना विवेक शाश्वत रहे। आईआईए चेयरमैन अंकित सिंघल ने कहा कि नये श्रम कानून की व्यवस्था लागू तो हो गयी है, लेकिन इसे कार्यान्वित करने में उद्यमियों को कुछ समय लगेगा। उद्यमियों का अफसरों को सहयोग करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Haridwar News: व्यापारियों...