मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ द्वारा शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में रविवार को पूजन प्रशाल शिविर के 170वें प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में भगवान महावीर के गर्भ कल्याणक का महत्व बताया गया। सौरभ जैन सर्राफ ने बताया कि जिन उत्सवों को देवगण मनाते हैं, उन्हें कल्याणक कहा जाता है। देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन एवं गौरव जैन ने भागीदारी करने वाले करीब 70 बच्चों को प्रक्षाल की सभी क्रियाएं कराईं। वहीं सम्यक जैन, वैभव जैन, राहुल जैन और अमन जैन ने पूजन विधि संपन्न कराई। कार्यक्रम में प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य अमित जैन एवं सुमन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रॉ द्वारा निकाले गए भाग्यशाली पुरस्कार के विजेता अन्वित जैन रह...