Meerut News: श्मशान की भूमि पर कब्जा, सड़क किनारे महिला का अंतिम संस्कार
मेरठ, जुलाई 19 -- Meerut News: मोहकमपुर में वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए शनिवार देर रात लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। नगर निगम पर श्मशान भूमि में कूड़ा डालकर भराव कराने का आरोप लगाया गया। वहीं अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे परिजनों को जगह नहीं मिली तो मजबूरी में सड़क किनारे महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा। मोहकमपुर निवासी प्रेमवती 70 पत्नी पालोराम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार रात परिजन शव लेकर मोहकमपुर रजवाहे के किनारे स्थित श्मशान घाट पहुंचे। आरोप है कि वहां नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। परिजनों का कहना है कि श्मशान भूमि में कूड़ा डालकर भराव कराया जा रहा था और वहां अंतिम संस्कार करने से रोक दिया।
वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.