मेरठ, अगस्त 11 -- Meerut News: दलित समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने बिजली बंबा बाईपास स्थित सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने और टीपीनगर थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सोमवार दोपहर शोषित क्रांति दल के सैकड़ों कार्यकर्ता सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि छह अगस्त को मोहकमपुर निवासी चीकू, पवन और उनके अन्य साथियों ने सोशल मीडिया पर दलित समाज के खिलाफ अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में दलित समाज के लोगों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में आरोपियों के खिला...