Meerut News: शॉर्ट सर्किट से होटल के साइनबोर्ड में लगी आग
मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: गढ़रोड स्थित होटल राजहंस के मुख्य साइनबोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से गुरुवार शाम आग लग गई। बोर्ड से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नौचंदी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। होटल कर्मचारी रोहित ने बताया कि होटल के बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी आर.के. सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.