मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर के मोहल्ला शेखपुरा में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सैफपुर फिरोजपुर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी इजहार काम पर चला गया था। उसकी पत्नी सीमा मकान का ताला लगाकर पड़ोसी के यहां चली गईं। कुछ ही देर बाद आसपास के लोगों ने मकान से धुआं उठता देखा। पड़ोसियों ने तत्काल सीमा को घटना की जानकारी दी और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। मकान का ताला खोलकर देखा तो अंदर आग की तेज लपटें उठ रही थीं और सामान धू-धूकर जल रहा था। आग इतनी विकराल थी कि लोगों को अंदर जाने तक का मौका नहीं मिला...