मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र के फातिमा गार्डन में गुरुवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फातिमा गार्डन निवासी इकबाल पावरलूम फैक्ट्री में काम करते हैं। गुरुवार शाम वह मकान पर थे। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से मकान में आग भड़क उठी। देखते ही देखते कमरे में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आने लगा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: खिदिरगंज में शॉर्ट सर्किट से ऑटो गैराज में लगी आग, तीन बाइक, मशीनें और पार्ट्स खाक मकान से धुआं निकलते देखकर पड़ोसियों ने शोर मचा...