Meerut News: शिव चौक के निकट सड़क पर शुरू हुआ पेंचवर्क, लोगों को मिलेगी राहत
मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: बिनौली रोड पर शिव चौक के निकट लंबे समय से जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में गहरा गड्ढा होने और जलभराव के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां हादसों की आशंका बनी रहती थी। लोगों की मांग के बाद अधिकारियों ने पेंचवर्क शुरू कराया, जिससे राहगीरों ने राहत की सांस ली है। बता दें, कि बिनौली रोड पर शिव चौक के निकट सड़क का एक हिस्सा काफी समय से जर्जर अवस्था में था। यहां गहरा गड्ढा बन गया था, जिसमें हर समय पानी भरा रहता था। इसके चलते वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी होती थी और कई बार वे हादसों का शिकार भी हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। इसके बाद अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.