Meerut News: शिविर स्थल की सफाई के दौरान निकले दो सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
मेरठ, अगस्त 6 -- Meerut News: महाराणा प्रताप कांवड़ मार्ग पर ग्राम लाहौरगढ़ पुलिया के निकट गुरुवार दोपहर करीब दो बजे कांवड़ शिविर स्थल की साफ-सफाई के दौरान दो सांप निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिविर आयोजक राजीव त्यागी पुत्र ईश्वरचंद त्यागी निवासी ग्राम लाहौरगढ़ ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें आबादी से दूर प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया। वन विभाग की तत्परता से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। बताया गया कि राजीव त्यागी द्वारा महाराणा प्रताप कांवड़ मार्ग पर कांवड़ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: विहिप के विशाल भंडारे का विधि विधान से शुभारंभ शिविर का शुभारंभ 7 अगस्त से होगा। आयोजन से पहले शिविर स्थल की साफ-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.