Meerut News: शिविर में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रमाण पत्र बनाए
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: बीआरसी केंद्र सिवाया पर गुरुवार को बेसिक शिक्षा और जिला चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। कैंप में दिव्यांग विद्यार्थियों का चिकित्सीय परीक्षण कर यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। कैंप का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अजयकुमार और जिला समन्वयक राजेश कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कुल 42 दिव्यांग छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। एसीएमओ डॉ. अतुल कुमार, ईएनटी सर्जन डॉ. आलोक नायक, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अजय कुमार शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. विभा नागर और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रत्नेश कुमार वर्मा ने विस्तृत स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.