Meerut News: शिवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर औघड़नाथ मंदिर में बैठक
मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: मेरठ। शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को श्री बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर समिति और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक मंदिर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान सभी बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। आगामी 11 अगस्त को कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर हुई बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश सिंघल ने अध्यक्षता करते हुए सभी बिंदुओं पर बातचीत की। समिति के महामंत्री सुनील गोयल ने बताया कि श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। मंदिर समिति की ओर से पुलिस कैंप तैयार किया जाएगा, जो मंदिर के सामने मौजूद होगा, जिसमें खोया-पाया केंद्र और चिकित्सा शिविर की व्यवस्था रहेगी। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.