मेरठ, नवम्बर 14 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ क्षेत्र में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने क्रियाशील एवं अक्रियाशील मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने मॉडलों के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। ग्राम गेसूपुर के एसवी पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। विद्यालय प्रबंधक चंद्रपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य रण कुमार ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की अनमोल संपत्ति और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाल दिवस पर चाचा नेहरू के योगदान को किया याद, छात्राओं ने दी ...