Meerut News: शिकायतों में लापरवाही पर तीन थानेदारों को फटकार
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: थानों पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सोमवार को सख्त रुख अपनाया। लिसाड़ीगेट, इंचौली और कंकरखेड़ा से बड़ी संख्या में फरियादियों के एसएसपी कार्यालय पहुंचने पर तीनों थानेदारों को फोन पर फटकार लगाई गई। उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच पीई के आदेश दिए गए। वहीं, एक साल पुराने ठगी के मामले का निस्तारण नहीं होने पर जनसुनवाई प्रभारी संतोष कुमार सिंह के खिलाफ भी जांच के निर्देश दिए गए। सोमवार को एसएसपी कार्यालय में सुबह से ही शिकायतकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। एसएसपी के साथ एसपी क्राइम अवनीश कुमार और सीओ कैंट संजय गुप्ता जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान एडीजी जोन भानु भास्कर की ऑनलाइन बैठक शुरू हो गई। अधिकारी बैठक में शामिल हो गए और फरियादियों की सुनवाई प्रभावित हुई। करीब पौने दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.