मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजयनगर में शार्ट सर्किट से एक ई-रिक्शा चालक के घर में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान, जेवरात व नकदी जल गए। घर में मौजूद दो बालक आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। आसपास के लोगों ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और फायरब्रिगेड ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस के अनुसार संजय नगर में पूर्व इंजीनियर एनसी वर्मा का आवास है। मकान के भूतल पर पूनम दो बेटे ओम व आकाश तथा परिजन संग रहती है। प्रथम तल पर ई-रिक्शा चालक कुलेन्द्र पत्नी मोना, बेटी रेशू व बेटे नितेश संग किराए पर रहता है। रेशू ने बताया बुधवार दोपहर वह अपनी बुआ किरण के पास गई थी। घर पर 10 वर्षीय ओम व 12 वर्षीय आकाश खेल रहे थे। ओम ने बताया कि घर में आग लग गई है। वह शोर मचाते हुए घर पहुंचा तो पूरा घर आग की लपटों में घि...