Meerut News: शारदा रोड पर बदहाल सड़कों और निर्माण कार्यों से व्यापार ठप
मेरठ, जुलाई 19 -- Meerut News: शारदा रोड के व्यापारी नगर निगम की लापरवाही और निर्माण कार्यों में बरती जा रही मनमानी से परेशान हैं। शारदा रोड व्यापारी एसोसिएशन ने सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और नाले के निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण व्यापार पूरी तरह ठप होने की शिकायत की है। व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महामंत्री पंकज गर्ग और कोषाध्यक्ष अंकित रस्तोगी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के अंतर्गत शारदा रोड पर सड़क और नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि अधिकारियों की मनमानी के चलते पिछले दो महीने से यह काम कछुआ गति से चल रहा है। इस कारण सड़कों पर फैली गंदगी, टूटी-फूटी सड़कों और निर्माण सामग्री के बिखरे होने के कारण ग्राहकों का आवागमन मुश्किल हो गया है, जिससे व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukha...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.