मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोस के ही विवाहित युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म करने, उधार लिए रुपये नहीं लौटाने और मारपीट कर उसी के घर में बंधक बनाकर भाग जाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती ने थाने पर दी तहरीर बताया कि पड़ोस का ही शादीशुदा युवक करीब पांच वर्षों से उससे फोन पर बात करता था। आरोपी पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक साल पूर्व पड़ोसी आरोपी युवक की पत्नी को उनके संबंध की जानकारी हुई, तो पड़ोसी युवक ने उसके साथ बातचीत करना बंद कर दिया। इस बीच युवक उसके पास पहुंचा और जरूरी काम बताते हुए उससे डेढ़ लाख रुपये उधार ले लिए। रविवार को वह अपने रुपये मांगने आरोपी युवक के पास प...