मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: मेरठ। गाजियाबाद निवासी महिला को प्रेम प्रसंग में फंसाकर घर से भागने की साजिश रची। महिला जब मेरठ पहुंची तो आरोपी प्रेमी ने झांसा दिया और जेवरात नकदी का बैग लेकर फरार हो गया। महिला किसी तरह से थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ शिकायत की। फिलहाल महिला को गाजियाबाद वापस भिजवाया गया है। गाजियाबाद के डासना निवासी एक महिला का छह माह पूर्व परवेज नाम के युवक से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ। दोनों में बातचीत होने लगी और प्रेम प्रसंग हो गया। परवेज ने महिला को पति-बच्चों को छोड़कर अपने साथ चलने के लिए तैयार किया। तीन दिन पहले महिला अपने घर से सोने चांदी के जेवरात और कुछ रकम लेकर मेरठ पहुंच गई। महिला को आरोपी ने हापुड़ अड्डे पर मिलने के लिए बुला लिया। यहां पर आरोपी ने महिला का बैग लिया और उसे एक दुकान पर बैठा दिया। महिला को बत...