Meerut News: शादाब राव के आठ साल पुराने मुकदमों की दोबारा होगी जांच
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: लिसाड़ीगेट में फर्नीचर कारोबारी शाहिद चौधरी से पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पांच लाख रुपये की वसूली के आरोप में घिरे शादाब राव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने शादाब राव के खिलाफ दर्ज आठ साल पुराने धोखाधड़ी के मुकदमों की दोबारा जांच कराने के आदेश दिए हैं। इन मुकदमों की विवेचना और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए पुलिस न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पुनर्विवेचना की अनुमति मांगेगी। वर्ष 2018 में शादाब राव समेत चार आरोपियों के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट तैयार कर बेचने के आरोप में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शादाब राव और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि दो आरोपियों का पुलिस सत्यापन तक नहीं कर सकी थी। अब इस पुराने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.