मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: थाना मवाना पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में चरण सिंह पुत्र करतारे, कृष्णपाल पुत्र रघुवीर और अमित पुत्र राजेश निवासी किशनपुर बिराना शामिल हैं। इनके अलावा निरंजन पुत्र तुलसी निवासी हीरालाल मोहल्ला, आदिल पुत्र वकील, वकील पुत्र अनीस और शकील पुत्र अनीस निवासी ढोलापुरी तथा अतुल चौहान पुत्र मुकेश चौहान और निशांत पुत्र सोनू निवासी गांव ढिकौली को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...