Meerut News: शांतिनाथ विधान में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: आदर्श नगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया। क्षुल्लक श्री 105 सहज सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे 16 दिवसीय विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शांतिनाथ की आराधना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। धार्मिक मंत्रोच्चार और मंगल पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा की और सुख-शांति एवं मंगल की कामना की। शांतिधारा करने का सौभाग्य सौरभ जैन, अरनव जैन (ग्रीन फील्ड वाले), राजेश जैन, प्रमोद जैन और अनुज जैन को प्राप्त हुआ।वहीं महाअर्चना की मांगलिक क्रियाएं दीपक जैन दिवाकर ने विधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.