मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव (पुत्र जगमाल सिंह) का पार्थिव शरीर पहुंचते ही सोमवार को पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बीमारी के चलते श्रीनगर के सोपियां में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। ​सीआरपीएफ की 178 बटालियन के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव पहुंचे। 139 बटालियन (दिल्ली) के इंस्पेक्टर बहादुर सिंह नागर के नेतृत्व में पहुंचे जवानों ने राजकीय सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी और गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, किशोर वाल्मीकि ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद जितेंद्र की स्मृति में गांव में एक स्मारक और द्वार बनाए जाने की मांग की।शहीद जितेंद्र यादव के परिवार में पत्नी सीमा देवी, पुत्र अंश, व...