मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पूर्व सैनिकों, शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक आयोजित की गई। डीएम की ओर से नामित एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से भूमि संबंधी शिकायतों, आपसी विवादों और पुलिस से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहीदों के नाम पर सड़कों के नामकरण से संबंधित विषय पर भी चर्चा हुई। इस मामले में अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हो पाई है, क्योंकि कार्रवाई पीडब्लूडी के स्तर अभी भी लंबित है। इस पर एडीएम सिटी ने शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान कुल सात आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तुरंत भेज दिया गया। ...