मेरठ, अगस्त 2 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने जिले में कांवड़ मार्ग पर बने 283 डिवाइडर कट बल्लियां लगाकर बंद कर दिए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर आवश्यकता के अनुसार अन्य कट भी बंद किए जाएंगे। वहीं कांवड़ यात्रा की ट्रैफिक व्यवस्था लागू होते ही शनिवार को मेरठ शहर भीषण जाम की चपेट में आ गया। कांवड़ मार्ग पर डिवाइडर के कट बंद किए जाने से शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सुबह से शुरू हुआ जाम दोपहर तक विकराल हो गया और स्कूलों की छुट्टी के समय हालात पूरी तरह बेकाबू नजर आए। कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस को राहत देने के लिए अस्थायी रूप से डिवाइडर कट खोलने पड़े, जिसके बाद कहीं-कहीं यातायात सामान्य हो सक...