Meerut News: शहर से लेकर गांव तक बिना बिजली मचा हाहाकार, पानी में डूबे बिजलीघर
मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: झमाझम बारिश के बीच शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। करीब 12 से ज्यादा बिजलीघरों में पानी भर गया। लाइन स्टाफ बाल्टियों और मोटर पंप से पानी निकालने में लगे रहे। एहतियात के तौर पर इन सभी बिजलीघरों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जलनिकासी और मशीनों को सुखाने के बाद ही बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी। बुधवार रात से चल रही भारी बारिश बिजली आपूर्ति के लिए परेशानी का सबब बन गई है। गुरुवार को 33 केवी उद्योगपुरम, माधवपुरम, रामलीला ग्राउंड, बिजली बंबा बाईपास, मोहकमपुर, मेडिकल, लेडीज पार्क, लिसाड़ी गेट, रेलवे रोड, घंटाघर आदि बिजलीघरों में बारिश का पानी भर गया। इसके चलते बिजलीघरों को बंद करना पड़ा। कई बिजलीघरों पर मोटर पंप लगाकर पानी निकाला गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश से बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.