Meerut News: शहर से देहात तक एक साथ तीन जगह दबिश, लाखों का विस्फोटक बरामद
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: कौशांबी में 31 अगस्त को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही यूपी में तमाम जगहों पर अवैध पटाखा और विस्फोटक भंडारण पर कार्रवाई का आदेश दिया गया था। मेरठ पुलिस ने भी बुधवार को शहर से लेकर देहात तक तीन जगहों पर एक साथ बड़ी छापेमारी की। छह थानों की पुलिस बुलाकर अलग-अलग तीन टीम बनाई गई और दबिश कराई गई। पुलिस को छापेमारी में लाखों की कीमत का विस्फोटक बरामद हुआ। सबसे ज्यादा माल देहली गेट में लाला का बाजार और केसरगंज मंडी के गोदाम पर मिला, जो बड़ी आबादी के बीच रखा हुआ था। इसके अलावा रोहटा में भी फैक्ट्री पर छापा मारकर विस्फोटक बरामद किया गया। देररात तक पुलिस कार्रवाई और सारा माल सीज करने की कार्रवाई जारी थी। यह भी पढ़ें- शहर में तीन जगह पुलिस की दबिश, लाखों का विस्फोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.