मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर सर्राफा में 113वें वर्ष पर भव्य झांकी एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकलेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शहर सर्राफा स्थित मंदिर महादेव में श्री फूलडोल कमेटी की बैठक हुई। इसमें चार सितंबर (कल) को भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। साथ ही जिम्मेदारी तय की। अध्यक्षता रमेश चन्द्र राठी सर्राफ ने की। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण एवं माता राधा का पूजन कर बैठक शुरू हुई। इसमें संरक्षक सर्वेश सर्राफ, अध्यक्ष रमेशचन्द्र राठी सर्राफ, महामंत्री मनोज सर्राफ, कोषाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, मुख्य संयोजक गौरव शारदा, विजय आनन्द अग्रवाल, नरेश चंद माहेश्वरी, अशोक कुमार, अनिल वर्मा, निखिल शारदा, प्रिंस चौरसिया, शुभम अग्रवाल, राजीव मूंदड़ा, दिव्यांशु अग्रवाल, सुरेंद्र चौरसिया, सुनील क...