Meerut News: शहर में दो जगह मारपीट, वीडियो वायरल
मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: शहर में सोमवार को मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं के वीडियो वायरल हुए। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे युवकों का कर्मचारियों से विवाद हो गया। बताया गया कि एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवाने के दौरान मशीन बीच में रुक गई। इस पर ग्राहक ने विरोध जताया। इसके बाद कर्मचारियों व ग्राहक पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। सीओ कैंट संजय गुप्ता ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। वहीं मेडिकल के प्रवेश विहार में भी दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। बताया गया कि आसपास रहने वाले दो परिवारों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सीओ दीक्षा भौरिया ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.