मेरठ, नवम्बर 6 -- शहर की सड़कों पर जाम Meerut News: त्योहारों के चलते शहर भर की सड़कों को जाम ने जकड़ लिया है। गुरुवार को दिनभर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। दिल्ली रोड, रेलवे रोड चौराहा, बागपत रोड, रोहटा रोड, कंकरखेड़ा, माल रोड, कचहरी के आसपास का इलाका, जेलचुंगी और बच्चा पार्क पर पुलिस की तमाम व्यवस्था धड़ाम हो गई। लोग जाम में फंसे रहे और मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय लगा। हालत ये रही कि लोगों ने गलियों में वाहन मोड़ दिए, जिसके चलते यहां भी जाम लग गया। फिलहाल देरशाम तक जाम ने पुलिस और पब्लिक दोनों के पसीने छुड़ाए रखे। दिल्ली रोड पर दिन निकलते ही जाम ने पैर पसार लिए थे। टीपीनगर गेट से लेकर फुटबॉल चौक और रेलवे रोड चौराहे तक जाम लग गया। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे और पब्लिक परेशान होने लगी। मेट्रो प्लाजा और रेलवे रोड पर जाम के चलते ...