Meerut News: शहजादपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: इंचौली थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में ग्रामीण तेंदुआ होने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने एक कुत्ते को मार डाला। सूचना मिलने पर इंचौली पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को ढूंढने का प्रयास कर रही है। शहजादपुर गांव के ग्रामीणों का दावा है कि पिछले एक हफ्ते से गांव के बाहर मुर्गी फार्म के पास तेंदुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर रात रूकनपुर मोरना वाले रास्ते पर तोफापुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने भी तेंदुए को देखा। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुए ने मुर्गी फार्म के पास एक कुत्ते को मार दिया और दूसरे कुत्ते को उठाकर ले गया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: गुरली गांव में घुसे तेंदुए ने तीन कुत्तों का किया शिकार सभी लोग देर रात तक जाग-जागकर पहरा दे रहे हैं। रविवार को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.