मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को नगर फलावदा स्थित प्राचीन बुढ़ा शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। आयोजन में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सनातन परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के मेरठ प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर रहे। उनके मार्गदर्शन में विजयदशमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। शस्त्र पूजन को भारतीय परंपरा, शौर्य, आत्मरक्षा और धर्म के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक बताया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: शस्त्र पूजन हमारी प्रा...