मेरठ, सितम्बर 21 -- Meerut News: परतापुर के भूड़बराल रजवाहे के पास केमिकल गोदाम में गैस रिसाव की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक आसिफ की मौत के बाद सोमवार देर रात दोबारा परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल से शव लेकर परिजन सीधे गोदाम पर पहुंचे और शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। सपा नेता प्रदीप कसाना के नेतृत्व में परिजनों ने 15 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। हंगामे की सूचना पर परतापुर पुलिस के साथ सीओ ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिजनों का आरोप है कि गोदाम में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी के कारण आसिफ की जान गई। बताया जा रहा है कि केमिकल गोदाम शास्त्री...