Meerut News: शव रखकर छह घंटे हंगामा, तीन आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन
मेरठ, सितम्बर 13 -- Meerut News: हस्तिनापुर के नितिन नागर हत्याकांड में आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को दिन निकलते ही गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। आरोपियों के घर बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की गई। राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंच गए। करीब छह घंटे हंगामे के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन कराया। वहीं, तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद महापंचायत का ऐलान किया जाएगा। हस्तिनापुर थाने से 500 मीटर दूर ही शुक्रवार शाम को नितिन नागर और प्रिंस पर कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की थी। वारदात में नितिन को गोली लगी और उनकी मौत हो गई थी। देररात ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.