Meerut News: शव मिलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बेहोशी की हालत में मिला घायल
मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: दिल्ली हाईवे पर मटौर गांव स्थित श्मशान घाट में शनिवार को दोपहर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पर सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की तो एक लगभग 40 वर्षीय युवक घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए घायल को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मटौर निवासी ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि श्मशान घाट में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर घायल युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और लगभग एक सप्ताह से दौराला और मटौर के बीच घूम रहा है। उसके एक पैर में पुराना गहरा जानलेवा जख्म भी था। उपचार के दौरान होश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.