मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: रार्धना गांव में शराब पीने से रोकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने वृद्ध पर रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गांव निवासी दीपक कुछ लोगों के साथ रविदास मंदिर में शराब पी रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसने हंगामा भी शुरू कर दिया। मोहल्ले के ही अंकित पुत्र बाबू ने इसका विरोध किया तो उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर दी गई। आरोप है कि देररात आरोपी उसी मामले की रंजिश मानते हुए अंकित के घर आ धमके। घर के बाहर अंकित के पिता बाबू सोए हुए थे। आरोपियों ने वहां आते ही बाबू पर रॉड से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में बाबू ग...