Meerut News: शराब पीने से मना किया तो युवक के सिर पर किया हमला
मेरठ, सितम्बर 16 -- Meerut News: शराब पीने से मना करने पर युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इसी दौरान उसके सिर पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भमौरी निवासी अजय सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि सेंट चार्ल्स तिराहे पर उसका मकान है। वह अपने मित्र गौरव प्रताप सिंह और राजू के साथ वहां गया था। आरोप है कि इसी दौरान भमौरी निवासी मोनू अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और अजय को घूमने चलने के लिए कहा। इस पर वह उनके साथ चला गया। अजय के अनुसार, रास्ते में मौजूद युवकों ने शराब पी रखी थी। उन्होंने उसे भी शराब पीने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.