Meerut News: शराब के ठेके के पास युवकों पर धारदार हथियारों से हमला
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: रार्धना गांव में शराब के ठेके के पास कुछ लोगों ने तीन युवकों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं धारदार हथियारों व लोहे के पांच से उनपर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में एक युवक के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं। जबकि अन्य भी घायल हो गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पीड़ित ने चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। रार्धना निवासी चिंकू पुत्र ऋषि शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही शुभम पुत्र गुड्डू और अंकित पुत्र संजय उसे अपने काम से अक्खेपुर की ओर ले जा रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर स्थित शराब के ठेके के पास पहले से मौजूद युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड, पंच और चाकू से हमला कर दिया। इसमें चिंकू के सिर और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.