मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी को अस्थायी तौर पर राहत दे दी है। संचालकों को दो माह में भवन और अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों को पूरे करने का शपथ पत्र देना होगा। मेडा ने यह निर्णय विद्यार्थियों के शैक्षिक हित को ध्यान में रखते हुए लिया है। मेडा के इस निर्णय के बाद सील की गई 50 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियों को राहत मिल गई है। लखनऊ कोचिंग सेंटर में अग्निकांड के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण ने शहर में चल रहे 40 कोचिंग सेंटरों और 10 लाइब्रेरियों को सील कर दिया था। इन कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों में मानक पूरे नहीं हो रहे थे। अधिकतर कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी आवासीय भवनों में संचालित हो रहे हैं। कोचिंग सेंटरों के सील होने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि लखनऊ से मिले निर्देशों ...