Meerut News: शताब्दीनगर में महापंचायत की आहट से हड़कंप
मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर-4बी में पिछले 13 वर्षों से नई नीति के तहत मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों की रविवार को प्रस्तावित महापंचायत ने पुलिस-प्रशासन की धड़कन बढ़ा दी है। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और गौरव टिकैत के पहुंचने की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। भीड़ को देखते हुए शनिवार से ही पुलिस ने धरना स्थल और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी। वहीं, एलआईयू की टीम भी रातभर किसानों से संपर्क करती रही। शनिवार को सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश और परतापुर पुलिस धरना स्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत कर रविवार को होने वाली महापंचायत की तैयारियों की जानकारी ली। देर शाम एसपी सिटी विनायक भोसले भी परतापुर थाने पहुंचे。
अब महापंचायत में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.