मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: व्यापार और मकान बचाने की मांग को लेकर शास्त्रीनगर क्षेत्र के व्यापारियों और निजी अस्पताल संचालकों ने आवास विकास परिषद कार्यालय का घेराव शुरू कर धरना चालू कर दिया है। व्यापारियों की मांग है कि जब तक उनके व्यापार और मकानों पर आया संकट दूर नहीं होगा तब था वे पीछे नहीं हटेंगे। व्यापारी अपने परिवार की महिलाओं को भी साथ लेकर पहुंचे हैं। सूचना पर भारी पुलिस बल परिषद कार्यालय में तैनात किया गया है। एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह लोगों के बीच पहुंचे हैं और उन्होंने लोगों से बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल तय करने को कहा है ताकि वार्ता की जा सके। यह भी पढ़ें- Meerut News: निजी अस्पताल संचालकों का परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन, मार्च निकालाअवैध निर्माण के लिए परिषद अधिकारी जिम्मेदार मेरठ नर्सिंग होम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अंबेश पंव...