मेरठ, सितम्बर 16 -- Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे स्थित नानू चौकी पुलिस द्वारा पकड़े गए चावल से लदे 12 टायरा ट्रक की जांच रिपोर्ट बुधवार को आपूर्ति विभाग और मंडी समिति के अधिकारियों ने डीएम को भेज दी। जांच में संबंधित व्यापारी चावल से जुड़े सही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे में ट्रक में लदा चावल सरकारी राशन का है या निजी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अब आपूर्ति विभाग डीएम के निर्देश का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें, कि सोमवार रात नानू चौकी पुलिस ने सरकारी राशन होने की सूचना पर चावल से लदा ट्रक पकड़ा था। ट्रक हापुड़ से हरियाणा की ओर जा रहा था। मामले की जानकारी सीओ आशुतोष कुमार ने डीएम को दी थी। इसके बाद एसडीएम उदित नारायण सेंगर के निर्देश पर आपूर्ति विभाग और मंडी समिति की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुर...