मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: हस्तिनापुर कस्बे की डी ब्लॉक कॉलोनी में 22 जुलाई को हुई चोरी के मामले में खुलासे मे पूरा माल बरामद न होने के कारण गुरुवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। जिसके लिए गोल मार्केट में रात नौ बजे बैठक भी आयोजित की की गयी है, जिसमें सी ओ मवाना पंकज लवानिया व थाना अध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी द्वारा पांच दिन का आश्वासन दिया गया कि आरोपियों को न्यायालय न्यायालय के निर्देशानुसार रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी, जो भी दोषी का नाम प्रकाश में आएगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।Rs. जिस पर व्यापारी संतुष्ट हो गए और बाजार बंद करने का मामला टाल दिया गया। व्यापार संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद बतरा व जिला महामंत्री गोपाल कुकरेजा समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि तीन सप्ताह पूर्व नगर की पाश कालोनी डी ब्लाक मे हरीश के मकान मे ...