Meerut News: व्यापारियों ने उठाया काली नदी पुल के चौड़ीकरण का मुद्दा
मेरठ, जुलाई 28 -- Meerut News: विकास भवन सभागार में सोमवार को व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिसमें व्यापारी संगठनों ने सड़क, जल निकासी, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, सफाई और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई अहम समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। सीडीओ नूपुर गोयल ने सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त व्यापार समिति के महामंत्री विपुल सिंघल ने मेरठ-गढ़ रोड स्थित काली नदी पुल के चौड़ीकरण, पूर्वी कचहरी रोड (शिवाजी मार्ग) पर ट्रांसफार्मर की वजह से नाले के अवरुद्ध होने की समस्या उठाते हुए समाधान की मांग की। जाम से बचने के लिए गढ़ रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाए गए 18 फुट चौड़े डिवाइडर के अंतिम छोर पर प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के निकट बस अड्डे को स्थानांतरित करने का सुझाव दिया। वहीं वार्ड-32 स्थित मानसरोवर गली नंबर-1 में अवैध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.