मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: मेरठ। मकान और व्यापार बचाने की मांग को लेकर गुरुवार को शास्त्रीनगर, माधवपुरम और जागृति विहार के व्यापारी, निजी अस्पताल संचालकों और स्कूल संचालकों ने आवास एवं विकास परिषद कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। नोटिसों से गुस्साए लोगों ने कार्यालय में ही टैंट लगाकर धरना चालू कर दिया। निजी अस्पताल संचालकों ने कहा कि अस्पतालों में 250 से ज्यादा मरीज भर्ती है और उनमें काफी गंभीर हालत में हैं। परिषद अधिकारी अस्पताल खाली कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। पहले अवैध निर्माण कराने वाले परिषद अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। धरने पर पहुंचे एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह ने लोगों से बात की और वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल बनाकर भेजने को कहा। कुछ व्यापारियों ने एडीएम सिटी के साथ अभद्रता करने की भी कोशिश की। इसके बाद व्यापारियों और अस्प...