मेरठ, अक्टूबर 19 -- Meerut News: मेरठ। जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में रविवार शाम को एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता जुटे। स्नातक सीट से एमएलसी प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाए। दावा किया कि काफी संख्या में डाटा चोरी करके वोट बनवाएं गए है। इसकी शिकायत की है। मतदान के दौरान सपा कार्यकर्ता अलर्ट रहेंगे और फर्जी वोटिंग नहीं होने देंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, नवाजिश शाहिद, अहतेशाम अलाही, गिरेंद्र प्रधान ने पूर्व मंत्री योगेंद्र जाटव, विनय कुराली एवं एमएलसी स्नातक प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Shamli ...