Meerut News: वॉल पेंटिंग के माध्यम से मतदान को किया जागरूक
मेरठ, अक्टूबर 1 -- Meerut News: नगर पंचायत दौराला के दौलत राम कालोनी मार्ग स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज मटौर में गुरुवार को चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों के माध्यम से अधिक से मतदान का प्रयोग करने आदि का संदेश देते चित्र बनाए। प्रधानाचार्य डा. नीरा तोमर ने छात्राओं की सराहना की। शिक्षिका सुनीता, शालिनी, रचना शर्मा के निर्देशन में किया गया। वॉल पेंटिंग में वैष्णवी, लयबा, तानिया, कशिश, रिया और दीपांशी का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.