मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता रविवार को फूलबाग कालोनी में वैश्य समाज मेरठ महानगर (पंजीकृत) की एक बैठक सुशील कृष्ण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया। महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का 33वां मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह 29 नवंबर 2026 को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में प्रख्यात उद्योगपति डॉ. रामकुमार गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। ​समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड में 60% व सीबीएसई में 75% या उससे अधिक अंक) के मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ आईएएस, पीसीएस और आईआईटी में चयनित छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: ग...