Meerut News: वेदव्यासपुरी में आधी रात को बर्थडे पर हुड़दंग-आतिशबाजी
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: वेदव्यासपुरी में आधी रात को बर्थडे पार्टी के नाम पर सड़क पर हुड़दंग से स्थानीय लोग परेशान हो उठे। दर्जनों कारों में सवार युवक करीब डेढ़ बजे सड़क पर पहुंचे और बीच रास्ते केक काटकर जश्न शुरू कर दिया। इसके बाद कारों की कतार लगाकर आतिशबाजी की गई। तेज आवाज में गाने बजाते हुए युवकों ने कारों से स्टंटबाजी भी की। देर रात सड़क पर हुए इस तमाशे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो टीपीनगर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो-एन और फोर्ड ईकोस्पोर्ट समेत दो कारें सीज कर दीं। मामले में टीपीनगर निवासी विराज शर्मा, वंश भोला और लक्ष्य विज को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ : आधी रात सड़क पर आतिशबाजी संग मनाया जन्मदिन, हाईवे पर दौड़ाया काफिल इसके अलावा तीन नाबालिगों को चेतावनी देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.