Meerut News: वेटलैंड चिन्हांकन में शिथिलता पर सीडीओ हुईं नाराज, जवाब तलब किया
मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीडीओ नुपूर गोयल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वेटलैंड समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। इसमें वर्षाकाल 2026-27 के दौरान कराए गए वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन विभागों में रोपित पौधों की जियो-टैगिंग की प्रगति कम पाई गई, उन्हें कड़े निर्देश दिए गए कि आगामी तीन दिनों में शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग पूर्ण कर इसकी आख्या डीएफओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं। सीडीओ ने कहा कि यह कार्य विगत कई माह से लंबित है, जिसकी समीक्षा उच्च स्तर से लगातार की जा रही है। अतः एडीएम (प्रशासन) इसका स्वयं संज्ञान लेकर वन विभाग से समन्वय स्थापित करें। वन विभाग से सूची प्राप्त कर राजस्व कर्मियों (लेखपालों) के माध्यम से धरातलीय सत्यापन व आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.